featureबड़ी ख़बरेंविश्व

पाकिस्तान में अदालत के बाहर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

इस्लामाबाद 24 जून : पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकरधारियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी तथा तीन लोगों को घायल कर दिया।

स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित अदालत में एक मामले की सुनवाई के बाद अपने घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात बंदूकरधारियों ने अदालत के बाहर उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना में एक पुलिसकर्मी सहति तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related Articles

Back to top button