बड़ी ख़बरेंराज्य

मणिपुर में गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल

इम्फाल, 22 जून : मणिपुर में गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों कर्मी इम्फाल पश्चिम के एन बोलजांग में घायल हो
गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने भी अपने बचाव में जवाबी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान एक इंसास लाइट मशीन गन बरामद की गई।
गौरतलब है कि बुधवार को बिशनपुर जिले में भी शक्तिशाली अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में तीन लोग घायल हो गये थे।

Related Articles

Back to top button