राजस्थान

भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर कोई गलत नहीं किया: पायलट

जयपुर 23 अप्रैल : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाकर कोई गलत काम नहीं किया है।

श्री पायलट ने झारखण्ड महादेव की पूजा अर्चना के बाद आज यहां मीडिया से यह बात की। उन्होंने पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा ” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मुद्दा उठाया है। भाजपा के शासन में जो भ्रष्टाचार हो रहा है। हम सब भाजपा के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते है। मैने कोई गलत नहीं किया। राजस्थान भाजपा सरकार में तरह तरह के माफिया पनपे थे। उसके तहत मैने अनशन रखा था। दो हफ्ते हो गए अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।”

श्रीपायलट ने कहा ” वसुंधरा सरकार में वर्ष 2013 से 2018 के बीच जो भ्रष्टाचार हुआ है उसको लेकर हम जनता के बीच गए थे अब चुनाव को कम समय बचा है अभी तक जो कार्रवाई नहीं हुईं वो होनी चाहिए। आरपीएससी सदस्य जो गिरफ्तार हुए उसकी जांच होनी चाहिए ,यह आरपीएससी सदस्य कैसे बना। किसकी सिफारिश पर बना।”

उन्होंने कहा “मैने कभी मिलीभगत का नहीं कहा है, फिर यह नींबू और दूध की बात क्यों हो रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ था उसका मैंने विरोध किया, यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कैसे हो सकता है। मुद्दा भ्रष्टाचार का है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी संजीदा व्यक्ति है। सबकी रिपोर्ट ले रहे हैं, सही गलत का निर्णय होना चाहिए। यह बात सच है कि 25 सितंबर को जो घटना हुई थी वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशों की खुली अवहेलना हुई । खड़गे साहब और माकन साहब की खुले आम बेइज्जती की गई है। अभी तक उस पर कार्रवाई क्यो नहीं हुई। यह सवाल है, इसका जवाब पार्टी के पास है।

Related Articles

Back to top button