बिजनेस

शक्कर मजबूत, खाद्य तेलो में तेजी, तुअर सस्ती, दालों में गिरावट, चावल सामान्य

इंदौर, 04 अक्टूबर : सियागंज किराना बाजार में शक्कर मजबूती लिए बताई गई। खाद्य तेल तेजी लिए रहे। दलहनो में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दालों में भाव कम हुए। चावल में उठाव सामान्य बना रहा।
किराना बाजार
शक्कर में पूछपरख बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3700 से 3740 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला, खोपरा बूरा में कामकाज बना रहा।
तेल -तिलहन
खाद्य तेल में लिवाली से भाव मजबूती लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड में भाव ऊंचे बोले गये। तिलहन में प्लान्टो की लिवाली बताई गई।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में तुअर सस्ती बिकी। दालों में मांग घटने से भाव कम हुए। चावल में उठाव साधारण बताया गया।

Related Articles

Back to top button