featureजुर्म

तीस हजारी न्यायालय परिसर में दो गुटों में गोलीबारी

नयी दिल्ली, 05 जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीस हजारी न्यायालय परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल को पता चला कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के अनुसार दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

तनाव को देखते हुए न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां स्थिति सामान्य है और कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Related Articles

Back to top button