मनोरंजन
भोजपुरी गीत ‘ये गोटेदार लहंगा’ को एक दिन में मिले दस लाख व्यूज
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/10/VIDEO-Bhojpuri-version-of-Yeh-Gotedar-Lehenga-rocked-got-more.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
लखनऊ 13 अक्टूबर : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस फेस्टिव सीजन में गाना लहंगे की धूम दिखाई दे रही है। यही वजह है अब तक इस सब्जेक्ट पर अब तक रिलीज सभी गाने खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें एक गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ 12 अक्टूबर को रिलीज हुआ है और एक ही दिन में इस गाने को दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
‘ये गोटेदार लहंगा’ म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गीत को शिल्पी राज ने लोकगायक नीलकमल सिंह के साथ मिलकर गया है।
गौरतलब है कि ‘ये गोटेदार लहंगा’ बॉलीवुड गीत से प्रेरित है लेकिन प्रस्तुति भोजपुरी अंदाज में है। गाने का डांस वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी ने खूब धमाल मचाया है।