मनोरंजन

मनोरंजन-गोविंदा जन्मदिन दो अंतिम मुंबई

इन फिल्मों में कुली नंबर वन,हीरो नंबर वन,साजन चले ससुराल,बड़े मियां छोटे मियां,राजा बाबू,दीवाना मस्ताना,दुल्हे राजा,हसीना मान जायेगी,जोड़ी नंबर वन और पार्टनर आदि शामिल है। 2000 के दशक मे गोविन्दा की फिल्मों को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म शिकारी ने गोविन्दा ने अपने सिने करियर का पहला नेगेटिव किरदार निभाया जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

गोविन्दा के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुकाबला’ में एक साथ पसंद की गयी। बाद में उनकी जोड़ी को फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में दुबारा लिया। इन फिल्मों में राजा बाबू,दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जायेगी ,शिकारी जैसी फिल्में शामिल है। करिश्मा कपूर के अलावा गोविन्दा की जोड़ी किमी काटकर, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ भी काफी पसंद की गयी। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद गोविन्दा ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा के सदस्य बने।

वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर की सफलता के बाद गोविन्दा एक बार फिर से अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।गोविन्दा ने अपने तीन दशक के करियर में लगभग 130 फिल्मों में काम किया है। गोविंदा की चर्चित फिल्मों में कुछ है लव 86,जीते है शान से ,हत्या,घर घर की कहानी,जंगबाज,जैसी करनी वैसी भरनी,घराना, हम,भाभी,गैंबलर,भागमभाम,

Related Articles

Back to top button