मध्य प्रदेश

अमानक धान खरीदी पर समूह ब्लैक लिस्टेड

सागर, 08 जनवरी : मध्यप्रदेश के सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने धान उपार्जन के लिए बरखेड़ा में संचालित एक स्व सहायता समूह को अनियमितताओं के कारण तत्काल बंद का आदेश दिया दिया है। केंद्र को भविष्य के लिए ब्लैक लिस्टेड किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र हरे राम स्व- सहायता समूह बरखेड़ा उपार्जन केंद्र की दो दिन पूर्व जांच की गयी थी। जांच में धान उपार्जन केन्द्र पर खरीदी मात्रा से 1644.40 क्विटल अधिक धान पाई जाना, अमानक स्तर की धान की खरीदी किया जाना, सिले हुये एवं टेग लगी बोरियों में शासन द्वारा निर्धारित माप के अनुसार वजन नहीं पाया जाना एवं बारदाने की गणना का मिलान सही नहीं पाया जाना आदि अनियमितताएं पाई गई थी। हरे राम उपार्जन केंद्र में संबंधित किसानों जिनकी सलाड बुक हुए थे, उनको अन्य उपार्जन केंद्र से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button