मनोरंजन

कृति सैनन ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस

मुंबई, 02 दिसंबर : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने माधुरी दीक्षित के साथ बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाना पर डांस किया है।
कृति सैनन अपनी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन के सिलसिले में झलक दिखला जा 10 के सेट पर पहुंची थीं। कृति सैनन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कृति, माधुरी दीक्षित के साथ बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

वीडियो शेयर करते हुए कृति सैनन ने लिखा, “यहीं एक महिला है, जिसके लिए मेरा दिल धक-धक करता है। उनके साथ डांस करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उनको देखकर मुझे गर्व होता है। माधुरी दीक्षित मैम आपके जैसा कोई नहीं है।” दोनों के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button