मध्य प्रदेश

नड्डा ने नारायणपुर में साहू को श्रद्धांजलि दी

नारायणपुर, 11 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यहां नक्सली घटना में मारे गये भाजपा नेता सागर साहू को पार्टी का झंडा लपेट कर श्रद्धांजलि दी।

श्री नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रामन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में स्वर्गीय सागर साहू का पार्थिव शरीर रखा गया था। श्री नड्डा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और ढांढ़स बांधा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को कल उनके घर में नक्सलियों ने घुसकर एक-47 से गोली मारकर हत्या कर दी।

श्री नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार जब से आई है नक्सली वारदातें बढी है और भाजपा कार्यकताओ को टारगेट किया जा रहा है। सागर साहू ने पुलिस को आगाह भी किया था पर सुरक्षा नही मिली।

Related Articles

Back to top button