मनोरंजन
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को मिली सफलता से उत्साहित हैं आर माधवन
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/download-14.jpg?resize=259%2C194&ssl=1)
मुंबई, 23 जुलाई : बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को मिली सफलता से उत्साहित हैं।
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है।यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आर माधवन इस फिल्म को मिली सफलता से बेहद उत्साहित हैं।