मनोरंजन
‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ अवार्ड से सम्मानित हुये रणवीर सिंह
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/Ranveer-Singh.webp?resize=780%2C470&ssl=1)
मुंबई, 20 नवंबर : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
रणवीर सिंह को दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड लेते हुये रणवीर सिंह भावुक हो गए और वह अपने संघर्ष के दिनों को याद करने लगे। रणवीर सिंह ने अपने पहले के वर्षों को याद किया जब वह संघर्ष कर रहे थे और तब वे नहीं जानते थे कि वे अपने सपने को कैसे पूरा करेंगे।
‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ अवार्ड लेने के लिए मंच पर जाने से पहले रणवीर ने गोविंदा और हेमा मालिनी के प्रति सम्मान दिखाने के लिए उनके पैर छुए ।