मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज

मुंबई, 28 नवंबर : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज हो गया है।

फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज हो गया है।टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके बाद सभी किरदार उन दिनों को याद करते हुए इसकी तुलना आज हुए बदलावों करते हैं, जब बच्चे गूगल करने के बजाए दादा-दादी से सवाल करते थे। सोशल मीडिया नहीं था। बच्चे लोरी सुनकर सोते थे, स्टोरी देखकर नहीं। टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नजर आते हैं।

बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।

Related Articles

Back to top button