featureमध्य प्रदेशराज्य

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय प्रवास पर आज जबलपुर आयेंगे

जबलपुर, 20 जून : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय प्रवास पर आज रात मध्यप्रदेश के जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी करेंगे। उप राष्ट्रपति 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का आज शाम 4.20 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। श्री धनखड़ भेड़ाघाट और ग्वारीघाट जायेंगे। ग्वारीघाट में शाम 7.20 बजे नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ कल 21 जून को सुबह 6 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8.15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button