भारत

अक्टूबर में ईपीएफओ से जुड़े 7.27 अंशधारक

नयी दिल्ली 23 अक्टूबर : मौजूदा वर्ष के अक्टूबर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 7.27 लाख, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 11.82 लाख और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 60 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हुए हैं।

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2022 में सात लाख 27 हजार 999 नए कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से पांच लाख 36 हजार 562 पुरुष और एक लाख 91 हजार 326 महिला शामिल हैं। शेष नौ कर्मचारी अन्य श्रेणी में हैं जबकि सात के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। सितंबर 2017 से अक्टूबर 2022 की अवधि में ईपीएफओ पांच करोड़ 99 लाख 93 हजार 439 कर्मचारी शामिल हुए हैं।

इसी माह में कर्मचारी राज्य बीमा निगम(ईएसआईसी) में 11 लाख 82 हजार 158 कर्मचारी जोड़े गये हैं। इनमें से नौ लाख 47 हजार 346 पुरुष और दो लाख 34 हजार 770 महिला हैं। शेष 42 अन्य श्रेणी में शामिल हैं। सितंबर 2017 से अक्टूबर 2022 की अवधि में ईएसआईसी में सात करोड़ 49 लाख 62 हजार 488 कर्मचारी शामिल हुए हैं।अक्टूबर 2022 में राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में कुल 60 हजार 662 कर्मचारी जोड़े गये हैं। इनमें 7017 कर्मचारी केंद्र सरकार में, 42 हजार दो कर्मचारी राज्य सरकारों में और 11 हजार 543 कर्मचारी गैर सरकारी संस्थानों में शामिल हुए हैं। सितंबर 2017 से अक्टूबर 2022 की अवधि में एनपीएस 39 लाख 11 हजार 974 कर्मचारी शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button