विश्व

बेटस्सी शावेज चीनो पेरू के नये प्रधानमंत्री

लीमा 26 नवंबर : पेरू के राष्ट्रपति पेद्रो कास्टिलो ने बेटस्सी शावेज चीनो को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कास्टिलो ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद देश में पांचवा प्रधानमंत्री चीनो को नियुक्त किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अनिबाल टोरेस का इस्तीफा स्वीकार कर उन्होंने नये प्रधानमंत्री के रूप में चीनो की नियुक्ति की है।

पेरू के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व घटना है जब देश के राष्ट्रपति ने एक साल के शासनकाल में पांच बार प्रधानमंत्री बदले हैं।

Related Articles

Back to top button