मध्य प्रदेश

कमलनाथ और जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल, 13 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आज ‘राजभवन घेराव’ के तहत यहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दोपहर यहां जवाहर चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद श्री कमलनाथ और श्री अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजभवन घेराव के लिए निकले। रोशनपुरा चौराहे से पहले ही पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया।

इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी और पुलिस ने उन्हें खदड़ने ‘वाॅटर कैनन’ का इस्तेमाल किया। इस दौरान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दी।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन उद्योगपति अडानी और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button