बिहार

गिरिडीह : डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत

गिरिडीह, 20 नवम्बर : झारखंड में गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चो के मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जमुआ बाजार चौक के चार नाबालिग बच्चे किसी को बताए बगैर ओराड़ी डैम नहाने चले गए। इसमें दो बच्चे तो बाहर निकल कर घर भी चले गए जबकि दो और बच्चे गहराई में जाने के क्रम में डूब गए। फिलहाल दोनों का पहचान नही हो पाया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चो का उम्र दस से बारह के बीच बताया जा रहा है। हालांकि, डैम की गहराई अधिक होने के कारण शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। इस बीच गिरिडीह जिला मुख्यालय के खंडोली डैम से गोताखोरों की टीम को ओरादी डैम पर पहुंच कर शवों को निकाल लिया है।

Related Articles

Back to top button