बिहार

हेमन्त सोरेन ने छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी

रांची, 29 अक्टूबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी है।

श्री सोरेन ने आज यह कहा कि भगवान भास्कर और छठी मईया की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही कामना करता हूँ।
इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर राज्य की समस्त जनता को बधाई देते हुए कहा कि सूर्य की उपासना दुनिया के अनेक प्राचीन संस्कृतियों में भिन्न-भिन्न रूपों में होती है तथा भारत में भी सूर्यदेव की पूजा की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है।

श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड सहित देश के अनेक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है। इससे हमें स्वच्छता, भाईचारा तथा मर्यादा का पालन करने का संदेश भी मिलता है। डूबते सूर्य की पूजा के पश्चात उदीयमान सूर्य की पूजा हमारी सर्वोच्च आस्था तथा गौरवशाली परंपरा की एक ऐसी मिशाल है जो भारत की अद्भूत संस्कृति को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button