बिहार

झारखंड में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

रांची,21 दिसंबर : झारखंड में रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के बनता गांव के पास आज अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में तीनों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया जबकि दो का सिंहपुर सिल्ली में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक दोनों बुंडू प्रखंड के पागुरा गांव के निवासी हैं। यह दुर्घटना बुंडू सिल्ली प्रखंड के बनता गांव के समीप सील्ली टाटा रोड पर हुई है।

Related Articles

Back to top button