भारत

भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भाजपा फैला रही है झूठ: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 19 सितम्बर : कांग्रेस ने कहा है कि उसकी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान है इसलिए उसके नेता अनाप शनाप आरोप लगाकर पार्टी के नेता राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तमिलनाडु और केरल में श्री गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में जो भीड़ जुट रही है उससे भाजपा के पसीने छूट गये हैं। लोगों का इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है इसलिए भाजपा झूठ बोलकर यात्रा को बदनाम करने का प्रयास कर ही है और सत्य को छिपाने की कोशिश में है, लेकिन उसे इस काम में सफलता नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झूठ बोलती है कि श्री गांधी यात्रा शुरु करने से पहले कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक पर नहीं गये। उनका कहना था कि श्री गांधी ने स्मारक पर विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरु की थी।

प्रवक्ता ने कहा कि इसी तरह से भाजपा आईटी सेल के प्रमुख कहते हैं कि श्री गांधी यात्रा न लोगों से मिल रहे हैं और न ही जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने इसे सबसे बड़ा झूठ बताया और कहा कि श्री गांधी लगातार प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वह कई बार प्रेस वार्ता कर कई जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

उन्होंने भाजपा ‘भारत तोड़ने वाली’ ताकत बताया और कहा कि वह 2014 से लगातार लगातार भारत तोड़ो यात्रा में है और कांग्रेस ने इसी का मुकाबला करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरु की है जिसकी सफलता से घबराकर वे सत्य को तोड़-मोड़ने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि आठ साल में भारत को तोड़ने की विचारधारा वाले लोगों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है और अब भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबराकर झूठ फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब तक 200 किमी यात्रा पूरी हो चुकी है और अब उसकी 370 किमी की यात्रा ही बाकी रह गई है। महज 12, 14 दिन में भारत जोड़ो यात्रा से 2014 से भारत को तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग घबराए हुए हैं और असत्य फैला रहे हैं, लेकिन उनको इस काम में सफलता नहीं मिल रही है।

Related Articles

Back to top button