मनोरंजन

मेरी बायोपिक में रणवीर सिंह निभाये अहम भूमिका : करण जौहर

मुंबई, 03 दिसंबर : बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि यदि उनकी जीवनी पर कभी फिल्म बनती है तो उसमें रणवीर सिंह अहम भूमिका निभाए।

करण जौहर इन दिनों रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बना रहे हैं। करण जौहर ने कहा है कि वह चाहते हैं रणवीर सिंह उनकी जीवनी में उनके रोल को निभाए। करण ने रणवीर सिंह को उनकी भूमिका निभाने के लिए एलिजिबल कैंडिडेट बताया है।

रोपोसो नामक एक वीडियो शेयरिंग एप पर करण जौहर ने कहा कि वे चाहते हैं कि रणवीर सिंह उनकी बायोपिक में उनकी भूमिका निभाये। करण जौहर ने कहा, “मुझे लगता है रणवीर सिंह बहुत अच्छा करेंगे। वह अपना बेस्ट करेंगे।”

Related Articles

Back to top button