भारत

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना शुरू

नयी दिल्ली 07 दिसंबर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनावों के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने मतों की गिनती के लिए 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं।

आयोग के अनुसार मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतों की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उम्मीदवारों या की उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जा रही है। इसके अलावा आयोग ने 136 इंजीनियरों को भी तैनात किया है। मतगणना से 1349 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है। चार दिसंबर को हुए चुनाव के लिए दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए थे।

आयोग ने चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए थे। दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए थे। इस बार के चुनावों करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ था और इसे सत्ता विरोधी लहर के रूप में देखा जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में परिसीमन के बाद इस वर्ष की शुरुआत में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों का एकीकरण करके दिल्ली नगर निगम का बना था। उसके बाद यह पहला चुनाव है।

Related Articles

Back to top button