भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ आठ दिसंबर)

नयी दिल्ली 07 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

1721 – मराठा साम्राज्य के प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म।
1863- चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
1881- आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1900- प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।
1935- हिन्दी सिनेमा के मशहुर अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म।
1941- अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946- भारतीय अभिनेती शर्मिला टैगोर का जन्म।
1967- कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना में हुई शामिल।
1983- ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस आफ लॉर्डस में सदस्यों के मतदान के बाद पहली बार टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की अनुमति दी गई।
1987- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991- रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
2000- फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
2002- अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।
2004- पाकिस्तान ने शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010- अमेरिका की निजी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा।

Related Articles

Back to top button