भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 नवंबर)

नयी दिल्ली 16 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1525- मुग़ल शासक बाबर ने भारत मे सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1558- महारानी मैरी ट्यूदोर निधन के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
1869- दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1922- चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी चिकित्सक स्टैनले कोहेन का जन्म।
1928- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन।
1932- तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933- अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1939- नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस’ मनाया जाता है।
1966- भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
1970- सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ च्रदमा पर उतरा।
1999- अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2006- अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2012- भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन।
2013- रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2015- विश्व हिन्दू परिषद के 20 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का निधन।
2019- श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी।

Related Articles

Back to top button