बिहार

नीतीश ने नालंदा के जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

पटना 02 जनवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

श्री कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि सियाशरण ठाकुर गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुये थे। पार्टी के कार्याें में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। वे पार्टी द्वारा दिये गये कार्यों को बहुत ही जिम्मेदारी एवं लगन से करते थे। उन्होंने कहा कि कल वह कल्याण विगहा (नालंदा) गये थे तो उनसे मुलाकात हुई थी, उनसे बातचीत भी हुई थी। उनके निधन के समाचार से मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी दुख पहुॅचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से जदयू के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने स्व. ठाकुर के पुत्र प्रदीप ठाकुर से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button