ओडिशाभारत

ईपीएफओ ने अगस्त में 16.94 लाख अंशधारक जोड़े

नयी दिल्ली 20 अक्टूबर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ) अगस्त-2022 में 16.94 लाख अंशधारक जोड़े हैं पिछले साल के इसी माह की तुलना में 14.40 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अगस्त महीने के दौरान जोड़े गए कुल 16.94 लाख सदस्यों में से लगभग 9.87 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं। जोड़े गए 9.87 लाख नए सदस्यों में से लगभग 58.32 प्रतिशत 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।

आंकड़ों के अनुसार अगस्त में शुद्ध महिला सदस्यों का नामांकन 3.63 लाख रहा है। संगठित कार्यबल में महिलाओं की शुद्ध सदस्यता में 22.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार आदि राज्यों में वृद्धि देखी गई। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली महीने के दौरान लगभग 11.25 लाख शुद्ध सदस्यों को जोड़कर आगे बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button