भारत

शहडोल संभाग में दो हादसों में पांच की मृत्यु

शहडोल, 18 मई:  मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग में दो हादसों में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में कल रात एक स्कूटर काे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिस वजह से सुशीला और विमला नाम की महिलाओं की मृत्यु हो गयी और विवेक सिंह नाम का व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसके पहले अनूपपुर जिले के कोतमा के सीतामढ़ी क्षेत्र में तालाब में डूबने से शैलेन्द्र सिंह (35), ख़ुशी सिंह (12) और अवनी सिंह (5) की मौत हो गयी। तीनों के शव देर शाम तालाब से निकाले गए।

Related Articles

Back to top button