राजस्थान

भाजपा की 90 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश जनसभाओं का आयोजन किया गया

जयपुरए 29 दिसंबर : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ की जा रही जन आक्रोश जनसभा के तहत अब तक 90 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन हो चुका है तथा आगामी दिनों में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में आज बजाया कि इन जन आक्रोश जनसभाओं में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इसमें जुटे हुए हैं।

विज्ञप्ति में बताया कि इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 30 दिसंबर को राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। श्री विजयवर्गीय पाली में दोपहर 1 बजे जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री वी के सिंह जोधपुर कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर दो जनवरी को एक बजे जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। जबकि तीन जनवरी को केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला डूंगरपुर जिले के सागवाडा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1.00 बजे जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button