गुजरात

कांग्रेस यात्रा में बिखरे परंगपरा के रंग, कार्यकर्ताओं ने आज़माये कुश्ती में हाथ

हिंगोली (महाराष्ट्र) 12 नवंबर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को पार्टी के सात हजार कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुरी मेले में कुश्ती में हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र चरण के छठे दिन यात्रा आज सुबह छह बजे कलामनुरी तालुका के शेवला गांव में फिर से शुरू हुई। यात्रा ने कल शाम नांदेड़ से हिंगोली में प्रवेश किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यात्रा करीब दस बजे आरती गांव पहुंचेगी और वहां रुकेंगी।

पदयात्रा के दौरान आज पूर्व मंत्री सतेज (बंटी) पाटिल के नेतृत्व में कोल्हापुर के सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुरी पगड़ी बांधकर पदयात्रा में भाग लिया और कुश्ती का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा शाम चार बजे कलामनुरी के पारदी मोड़ बस स्टैंड से शुरू होगी और शाम सात बजे जिला परिषद हाई स्कूल पहुंचेगी और कलामनुरी में स्वर्गीय शंकरराव सातव कला और कामर्स कॉलेज में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।

Related Articles

Back to top button