गुजरात

जयकवाड़ी बाध से निरंतर सातवें दिन भी छोड़ा गया बाढ़ का पानी

औरंगाबाद 31 जुलाई : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित जयकवाड़ी बांध से सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा रविवार को लगातार सातवें दिन भी बाढ़ का पानी छोड़ने जाना जारी रहा।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि इसके बाद नासिक और अहमदनगर जिलों में जलग्रहण क्षेत्रों में स्थित अपस्ट्रीम बांधों से बांध में 17,588 क्यूसेक पानी आया है।

सूत्रों के अनुसार आज सुबह साढ़े छह बजे से 27 में से खोले गए 18 फाटकों से 11,621 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

मराठवाडा क्षेत्र में स्थित जयकवाड़ी बांध की क्षमता 102 टीएमसी है और यह यहां के औरंगाबाद, जालना, तीन औद्योगिक सम्पदाओं, करीब 250 गांवों तथा 1.85 लाख हेक्टेयर सिंचाई भूमि क्षेत्र के लिए पानी की आपूर्ति करता है।

प्रशासन ने नदी के आसपास के गांवों के निवासियों को नदी क्षेत्र की ओर नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Back to top button