गुजरात

राज कुमार राव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया भाग

मुंबई, 13 अगस्त : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है।

हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहरान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जकुमार राव ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया है और एक तस्वीर साझा की है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपने घर की बालकोनी में लगी रेलिंग पर तिरंगा लगाया है और उसके पास खड़े होकर काफी गर्व के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने राष्ट्र गान की पंक्तियों को भी कैप्शन के रूप में लिखा है।

इस तस्वीर को साझा कर राजकुमार राव ने लिखा, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा,एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।”

Related Articles

Back to top button