जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में वर्षा के आसार

श्रीनगर, 03 अप्रैल : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि इस समय कश्मीर घाटी में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि यहां दिन का तापमान सामान्य से तीन-नौ डिग्री सेल्सियस कम रहने से ठंड बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि यहां एक दिन पहले तेज धूप निकलने के बाद, आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सुधार दिखा।

मौसम एजेंसी के अनुसार, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 6.7 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर में 17.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

इसके अलावा, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान रविवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 2.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान रविवार के 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम कार्यालय के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले में रविवार रात तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो कि सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है।

Related Articles

Back to top button