भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 16 सितम्बर)

नयी दिल्ली 15 सितम्बर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है..

1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
1810- निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।
1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848- फ्रांसीसी उपनिवेेश से दास प्रथा खत्म की गयी।
1880- ब्रिटिश लेखक, कवि एवं नाटककार अल्फ्रेड नॉयस का जन्म।
1906– नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908- जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
1916- विख्यात शास्त्रीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म।

1931- भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म।
1947- जापान में टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1975- पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
2007- वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
2013- वाशिंगटन के एक नौसैनिक शिविर में एक बंदूकधारी ने 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
2014- इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्द लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
2017 – भारतीय वायुसेना के सबसे वरिष्ठ एवं पांच सितारा रैंक तक पहुंचने वाले मार्शल अर्जन सिंह का निधन।
2020 – भारतीय कला की प्रमुख विद्वान पद्मविभूषण से सम्मानित कपिला वात्स्यायन का निधन।

Related Articles

Back to top button