भारत

खड़गे,सोनिया ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली 19 नवंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे और संप्रग की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज सुबह शक्ति स्थल पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे और संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन भेंट किए।

भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को राष्ट्र नमन कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा को उनका ‘गांधी’ उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बाद देश की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी।

Related Articles

Back to top button