मध्य प्रदेश

अस्पताल की छत पर मिला शव, आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम किया

सिवनी, 30 सितंबर : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड मुख्यालय के सिविल अस्पताल की छत पर आज सुबह अस्पताल में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले व्यक्ति का शव अस्पताल के छत पर मिला।

लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया है कि आज सिविल अस्पताल की छत पर विक्की कहार नामक व्यक्ति का शव मिला है। सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए।

शव मिलने के बाद दोपहर करीब 12 बजे मृतक के परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिवनी-नरसिंहपुर बायपास मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद ही सिवनी से नरसिंहपुर मार्ग पर आवागमन प्रारंभ हो सका।

Related Articles

Back to top button