राज्य

ममता ने राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

कोलकाता, 02 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

महात्मा गांधी को प्यार से बापू भी कहा जाता है, उनका जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात में हुआ था। देश में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है, महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ भी कहा जाता है।

सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भाव के आदर्श महात्मा गांधी अभी भी दुनिया में अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” बापू ने 1920 में असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया। अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रपिता ने 1930 में दांडी नमक मार्च के साथ अंग्रेजों द्वारा लगाए गए नमक कर को चुनौती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1942 में अंग्रेजों से भारत छोड़ने का आह्वान किया।

महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शांति और अहिंसा में गांधी के विश्वास का सम्मान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र दो अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाता है।

Related Articles

Back to top button