मध्य प्रदेश

नगरीय निकाय के लिए निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त

भोपाल, 30 दिसंबर : मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को मतदान होना है। निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिये सेवानिवृत्त आईएएस/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने आज यह जानकारी दी है कि चर्तुभुज सिंह को नगरीय निकाय धामनोद, डी.पी. तिवारी को पीथमपुर, के.एम. गौतम को बड़वानी, एस.एन. रूपला को ओंकारेश्वर, शेखर वर्मा को सेंधवा, पी.एल. सोलंकी को धार, निसार अहमद को मनावर, जी.पी. कबीरपंथी को खेतिया, एस.के. उपाध्याय को राजगढ़ (धार), अनूप तिवारी को जैतहरी का निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया।

इसी तरह शरद कुमार श्रोत्रिय को डही, एम.एल. कौरव को सरदारपुर, पी.के. वर्मा को कुक्षी, प्रकाश व्यास को राघौगढ़ -विजयपुर, राजा सिंह परिहार को धर्मपुरी, आर.एस. कनेरिया को अंजड़, मदन सिंह ठाकुर को पानसेमल, अशोक कुमार व्यास को राजपुर और दिनेशचंद सिंघी को नगरीय निकाय परसूद का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button