मध्य प्रदेश
रोजगार सहायक चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/10/download-4-3.jpeg?resize=299%2C168&ssl=1)
सतना, 28 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामनगर तहसील के एक रोजगार सहायक को आज लोकायुक्त पुलिस ने चार हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस रीवा के अनुसार प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी के भुगतान के एवज में रोजगार सहायक भाई लाल साहू को चार हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही महेंद्र तिवारी की शिकायत पर की गयी है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।