मध्य प्रदेश

गिरीश गौतम और गोविंद सिंह ने दीं प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

भोपाल, 23 अक्टूबर : मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेशवासियों को प्रसन्नता और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गौतम ने अपने संदेश में कहा है कि उमंग, उल्लास और उत्कर्ष का सुहाना दीपावली पर्व अनेक भाव रोशन कर मनुष्य के मन-मस्तिष्क को चिर-आलोक से परिपूर्ण करता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा यह त्यौहार न सिर्फ सांस्कृतिक या पौराणिक रूप से बल्कि कलात्मक रूप से भी मन की भावनाओं को प्रवाहित होने का अवसर प्रदान करता है।

दीप-पर्व को परंपरागत उल्लास और गरिमा के साथ मनाये जाने की कामना करते हुए श्री गौतम ने प्रदेशवासियों से अपेक्षा की है कि एक दीप प्रदेश की शांति एवं समृद्धि के लिए भी प्रज्वलित करें।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि त्यौहार हमारे सुख और हर्षोल्लास के प्रतीक होते हैं। इन्हें मनाने के विधि-विधान भिन्न-भिन्न हो सकते हैं, किंतु इनका अभिप्राय आनंद की प्राप्ति और आस्था का संरक्षण होता है। डॉ. सिंह ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों की तरक्की और खुशहाली की कामना की है।

Related Articles

Back to top button