मध्य प्रदेश

ओलावृष्टि से कई जिलों में फसल हुयी नष्ट – कमलनाथ

भोपाल, 20 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में अनेक स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुयी है और उन्हें तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कई जिलों में बड़े पैमाने पर ओले गिरे हैं। किसानों की फसल नष्ट हो गयी है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सर्वेक्षण कराने की बात बार बार कर रहे हैं। वास्तव में सरकार को प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटने का काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ छल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button