मध्य प्रदेश

इंदौर नगर निगम 60 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए जारी करेगा ग्रीन बांड

भोपाल, 09 दिसंबर : इंदौर नगर पालिका जलूद पंपिंग स्टेशन पर 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना के लिए ग्रीन बांड जारी करेगा। नगर निगम ग्रीन बांड से 250 करोड़ रूपये की व्यवस्था करेगा। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है।

आधिकारिक जानकारी में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मण्डलोई ने बताया कि ग्रीन बांड जारी करने के प्रस्ताव पर नगर निगम परिषद् इंदौर की स्वीकृति के बाद आगामी कार्यवाही की जायेगी। बांड राशि की वापसी नगर निगम इंदौर अपने स्तर से करेगा। शासन इसके लिये अलग से कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा।

Related Articles

Back to top button