मध्य प्रदेश

नरेंद्र सलूजा की तरह अन्य लोग कांग्रेस में कर रहे हैं घुटन का अनुभव: भूपेंद्र

भोपाल, 25 नवंबर : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र ने आज कहा कि नरेंद्र सलूजा की तहर अन्य लोग भी कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं और आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई और लोग भी भारतीय जतना पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

श्री सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि नरेंद्र सलूजा की तरह अनेक लोग कांग्रेस में घुटन का अनुभव कर रहे हैं।

पूरे देश में लोग कांग्रेस छोड़ जा रहे हैं और मध्यप्रदेश में भी यही स्थिति है। आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई और लोग भाजपा में शामिल होंगे। चुनाव आते तक कांग्रेस की स्थिति बहुत ही दयनीय होगी।

Related Articles

Back to top button