मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली रवाना

भोपाल, 03 मार्च : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गयीं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विमानतल पर राष्ट्रपति को विदायी देने के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सेना के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

राष्ट्रपति विशेष विमान से सुबह यहां पहुंची थीं और उन्होंने सातवें अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में लगभग 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कुछ देर रुकने के बाद वे विशेष विमान से दोपहर में वापस दिल्ली लौट गयीं।

Related Articles

Back to top button