मध्य प्रदेश

मूर्धन्य पत्रकार अभय छजलानी का देहांत, शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर, भोपाल, 23 मार्च : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री से सम्मानित अभय छजलानी का आज सुबह इंदौर में देहांत हो गया।
श्री छजलानी नईदुनिया इंदौर के आधार स्तंभों में से एक थे। उनकी ख्याति मध्यप्रदेश के साथ हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर भी थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय छजलानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि उनका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है।

Related Articles

Back to top button