मध्य प्रदेश

शर्मा और हितानंद ने शहीद दिवस पर अमर शहीद को किया नमन

भोपाल, 23 मार्च: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने आज यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये।

श्री शर्मा और श्री हितानंद ने इसके साथ ही शहीद हेमू कालाणी के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि देश की अखंडता के लिए क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर झूल गए। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस दौरान महापौर मालती राय, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button