मध्य प्रदेश

शिवराज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 11 नवंबर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिला निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीरचरण शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक क्षेत्र में अमूल्य सेवाएं दी हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

अन्य नेताओं और भोपाल तथा विदिशा के अनेक सामाजिक संगठनों ने भी श्री शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button