मध्य प्रदेश

शिवराज ने मकर संक्रांति की दी बधायी

भोपाल, 15 जनवरी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पावन पर्व मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधायी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि पावन पर्व मकर संक्रांति की आपको हार्दिक बधाई। इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर यही प्रार्थना कि मध्यप्रदेश की जनता की जिंदगी में सुख, समृद्धि आये, ऋद्धि-सिद्धि आये। प्रगति व उन्नति का नव मार्ग प्रशस्त हो और प्रेम, सौहार्द, बढ़े। यही शुभकामनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने पावन पर्व पोंगल और भोगली बिहू की सभी को हार्दिक बधाई दी और कहा कि असीम उत्साह, उल्लास, ऊर्जा का यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद लाये। यह पावन धरा प्रेम, स्नेह, सौहार्द की सुगंधित हवाओं से सुवासित हो और चारों ओर शुभता एवं मंगल के दीप आलोकित हों, यही कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button