मध्य प्रदेश
निर्विरोध जीते भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्षों को शिवराज ने दीं शुभकामनाएं
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/gr4-6087-1-5l6g-1658368279.jpg?resize=715%2C402&ssl=1)
भोपाल, 27 जुलाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्विरोध जीते भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनपद अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आज आए परिणामों में विदिशा से वीर सिंह रघुवंशी, सागर से सविता पृथ्वी सिंह, रहली से रश्मि सुरेश, उमरिया के मानपुर से ममता सिंह, सागर के मालथोन से बुंदेल सिंह, सतना के सोहावल से राजेश रावत, उचेहरा से अंजू भागवेंद सिंह जनपद अध्यक्ष चुनी गई हैं।
रायसेन के गैरतगंज से विजय पटेल, उदयपुरा से गंगोत्री मेहरा, मंदसौर के सीतामऊ से श्रीमती रुकमणी बाई, छतरपुर के राजनगर से श्रीमती प्रेमबाई कुशवाहा, नरसिंहपुर के करेली से सुश्री प्रतिज्ञा परिहार की भी निर्विरोध जीत हुई है।