मध्य प्रदेश

शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में किया पौध-रोपण

भोपाल, 29 जुलाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज बरगद, नीम और पिंक केसिया के पौधे लगाए।

श्री चौहान के साथ युवा धर्मश्री संस्था के आयुष कटारे, भूपेंद्र जैन शास्त्री, अपूर्व जैन, अभिषेक किरार और उज्जवल सोनी ने पौध-रोपण किया। साथ ही सचिन कपूर और श्रीमती खुशबू कपूर ने भी पौधे लगाए।

संस्था स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। साथ ही भोपाल, विदिशा और रायसेन में जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने एवं रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने में भी सक्रिय है।

आज लगाए बरगद का धार्मिक औषधीय महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद की पत्तियों, छाल आदि से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसका काढ़ा बना कर पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Related Articles

Back to top button